webdev.ramyash@gmail.com

RywaIn: WordPad का Home टैब


Unlock the World of Web & Tech – Learn, Innovate, and Excel!

WordPad का Home टैब

WordPad का Home टैब - हर विकल्प की आसान जानकारी

Home टैब WordPad का सबसे ज़्यादा इस्तेमाल होने वाला हिस्सा है। यही वह जगह है जहाँ आप टेक्स्ट लिखते हैं, फॉर्मेट करते हैं, और अपने डॉक्युमेंट को आकर्षक बनाते हैं। आइए जानते हैं इस टैब के प्रमुख विकल्पों के बारे में:

1. Clipboard (क्लिपबोर्ड)

  • Cut (कट): चुने हुए टेक्स्ट को हटाकर क्लिपबोर्ड में रखता है – `Ctrl + X`
  • Copy (कॉपी): चुने हुए टेक्स्ट की कॉपी बनाता है – `Ctrl + C`
  • Paste (पेस्ट): क्लिपबोर्ड से टेक्स्ट या आइटम चिपकाता है – `Ctrl + V`

2. Font (फॉन्ट)

  • Font Style: फॉन्ट बदलना जैसे Arial, Times New Roman आदि।
  • Font Size: टेक्स्ट का आकार बड़ा या छोटा करना।
  • Bold (मोटा): `Ctrl + B`, Italic (तिरछा): `Ctrl + I`, Underline (रेखा): `Ctrl + U`
  • Text Color: टेक्स्ट का रंग बदलना।
  • Highlight: टेक्स्ट को हाईलाइट करना।

3. Paragraph (पैरा ग्राफ)

Bullets (बुलेट्स): पॉइंट्स के रूप में टेक्स्ट दिखाना।

Alignments (पंक्तिबद्ध करना):
  • Left (बाएँ) – `Ctrl + L`
  • Center (बीच में) – `Ctrl + E`
  • Right (दाएँ) – `Ctrl + R`
  • Justify (संपूर्ण पंक्ति) – `Ctrl + J`

Line Spacing (पंक्ति दूरी): लाइनों के बीच दूरी सेट करना।

4. Insert (सम्मिलित करें)

  • Picture: इमेज जोड़ना।
  • Paint Drawing: पेंट से बनी हुई ड्राइंग शामिल करना।
  • Date and Time: दिनांक और समय जोड़ना।
  • Insert Object: अन्य फाइल या ऑब्जेक्ट जोड़ना (जैसे Excel शीट)।

5. Editing (संपादन)

  • Find (खोजें): किसी शब्द को डॉक्युमेंट में ढूँढना – `Ctrl + F`
  • Replace (बदलें): कोई शब्द किसी अन्य से बदलना – `Ctrl + H`
  • Select All (सभी चुनें): पूरे टेक्स्ट का चयन करना – `Ctrl + A`
यह Home टैब का पूरा विवरण है। यह टैब WordPad के उपयोग को आसान और प्रभावशाली बनाता है।

No comments:

Post a Comment